Articles Search

Title

Category

जानिए 12 राशियों पर सूर्य ग्रहण का कैसा होगा असर

Wednesday, 14 February 2018 16:49

Title

Category

संदीप कुमार  मिश्र:  हमारे धर्म शास्त्र और ज्योतिष विज्ञान के अनुसार कहा जाता है कि यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य शुभ स्थिति में होता है तो उसका भाग्य चमकता है और समाज में मान-सम्मान और उसे यश की प्राप्ति होती है। वहीं इसके विपरीत कुंडली में सूर्य खराब होने से परेशानीयों का सामना करना पड़ता है । साल के पहले सूर्य ग्रहण का 12 राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव आइए जानते हैं-

मेष राशि- सूर्य का मकर राशि से कुंभ राशि में परिवर्तन मेष राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। लंबे समय से कोई इच्छा अगर आपकी पूरी नहीं हो रह है तो इस परिवर्तन से सफल हो जाएगी। धन लाभ के कई मौके आएंगे। परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

वृष राशि - इस राशि वालों के लिए यह परिवर्तन आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। जीवन साथी का भरपूर साथ मिलेगा। नौकरी में आ रही परेशानियां समाप्त होगी। सेहत के मामले में यह महीना आपके के लिए अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि - सूर्य के प्रभाव से मिथुन राशि वाले लंबी विदेश यात्रा पर जा सकते है और सामाजिक और धार्मिक कामों में भाग लेंगे। हालांकि इस गोचर से कुछ नकारात्मक प्रभाव भी देखने के मिल सकते है जैसे कि किसी कानूनी मसलों में फंस सकते है। धोखेबाज लोगों से बच कर रहें। धन हानि होने की संभावना है और परिवार में पिता के साथ विवाद होने की आशंका है।

कर्क राशि - कर्क राशि के जातकों के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। सूर्य के कुंभ राशि में परिवर्तन से आर्थिक नुकसान होने की प्रबल संभावना है। खर्चें से बढ़ने से आपकी शांति भंग हो सकती है। सम्मान को चोट पहुंच सकती है। इस दौरान किसी गैरकानूनी कामों से दूर रहें।

सिंह राशि - सिंह राशि वालों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन अशुभ साबित होने वाला है। बिजनेस करने वाले जातको के लिए हानि की संभावना है वहीं नौकरी करने वाले किसी विवाद में फंस सकते है इसलिए सावधानी बरतें। वैवाहिक जीवन में विवाद पैदा हो सकता है।

कन्या राशि - सू्र्य का प्रभाव कन्या राशि वालों पर अधिक रहेगा। अधिक परिश्रम के बाद आपको उत्तम फल की प्राप्ति होगी। बड़े लक्ष्य हासिल करेंगे। रुका हुआ काम पूरा होगा। किसी नए प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है। हालांकि इस दौरान सेहत में लापरवाही न बरतें।

तुला राशि - तुला राशि वालों के लिए यह परिवर्तन शुभ रहेगा। सूर्य के प्रभाव से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। इनकम में वृद्धि होगी। नौकरी हो या बिजनेस तरक्की होने की प्रबल संभावना है। आपके द्वारा किए गए काम की बदौलत मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जीवन साथी और मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि - इस राशि के जातकों के लिए यह परिवर्तन मिला-जुला रहेगा। काम की बदौलत नई पहचान मिलेगी। सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। सूर्य के इस गोचर से  वृश्चिक राशि वालों के लिए अच्छा साबित होने वाला है। 

धनु राशि - सूर्य के प्रभाव से धनु राशि वालों के लिए मान-सम्मान बढ़ेगा। कहीं से आपका रुका हुआ पैसा प्राप्त हो सकता है। इस दौरान की वाद -विवाद में पड़ सकते है।

मकर राशि - आर्थिक रुप से मकर राशि वाले लोग मजबूत होंगे। उम्मीद से ज्यादा किसी सौदे में लाभ मिलने की संभावना है। हो सकता है पैतृक संपत्ति से आपको लाभ मिले। अपनी नई योजना में सफल होंगे। व्यापार के मामले में सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि - सूर्य का आपकी राशि में परिवर्तन होने से कई शुभ फल की प्राप्ति होगी। नौकरी में आई बाधा दूर होंगी। व्यापार के मामले में कोई नई रणनीति बना सकते है जिसका शुभ असर दिखेगा। सामाजिक जीवन में सक्रिय रहेंगे। तनाव से बच कर  रहें।

मीन राशि - इस राशि वालों के लिए सूर्य का कुंभ में गोचर मंगलकारी रहने वाला है। नौकरी पेशा लोगों के लिए कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है यह प्रमोशन के रुप में या नई नौकरी भी मिल सकती है। संतान की तरफ से प्यार मिलने की प्रबल संभावना है।

ऊं सूर्याय नम:

 

http://sandeepaspmishra.blogspot.in/2018/02/12.html

 

To subscribe click this link – 

https://www.youtube.com/channel/UCDWLdRzsReu7x0rubH8XZXg?sub_confirmation=1

If You like the video don't forget to share with others & also share your views

Google Plus :  https://plus.google.com/u/0/+totalbhakti

Facebook :  https://www.facebook.com/totalbhaktiportal/

Twitter  :  https://twitter.com/totalbhakti/

Linkedin :  https://www.linkedin.com/in/totalbhakti-com-78780631/

Dailymotion - http://www.dailymotion.com/totalbhakti

Read 43035 times

Ratings & Reviews

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

Wallpapers

Here are some exciting "Hindu" religious wallpapers for your computer. We have listed the wallpapers in various categories to suit your interest and faith. All the wallpapers are free to download. Just Right click on any of the pictures, save the image on your computer, and can set it as your desktop background... Enjoy & share.