१.शांति का प्रबंध स्वयं ही करना पड़ेगा क्योकि वह दया या भीख में नहीं मिलती \
२.छोटे दिल वाले बड़े काम नहीं कर सकते बल्कि बड़े दिल वाले छोटे लोग जीवन की बड़ी से बड़ी उचाईयों तक पहुँच जाते हैं \
३.औलाद वो नहीं होती जिन्हें आप जन्म देते हैं,औलाद वह होती हैं जो हमारी मृत्यु सुधार देती हैं \
४.माँ बाप को बेअदब करने वाला अपने भाग्य का दीया अपने ही हाथो से बुझा देती हैं \
५.अपने दुश्मन की पीठ पीछे इतनी प्रशंसा करो कि वह अपने द्वारा की गयी दुश्मनी पर नफरत करने लगे \
६.भगवान से नहीं कर्मो से डरो,कर्म भगवान को भी नहीं छोड़ते \
७.जीवन सही होगा तो मृत्यु भी सही होगी,जवानी सही होगी तो बुढ़ापा भी सही होगा \
८.अपने दिल की चुभन कम करना हो तो किसी के पाव से कांटा निकालकर देखो \
९.जो अपने आपको वश में कर लेता हैं,दुनिया उसके वश में हो जाती हैं \
१०.जब रास्ते आसान से भी आसान हो जाये तो समझना किसी की दुआ मेरे साथ चल रही हैं \


Comments:
